मारुती अपनी नंबर 1 कार Maruti Swift को 1 लाख रूपये सस्ता कर, अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका

Maruti Swift: मारूती सुजुकी हमेशा से ही शानदार हैचबैक बनाने के लिए काफी जानी जाती है. जिसके चलते आज की डेट में मारूती की नंबर वन हैचबैक कार सबसे ज्यादा बिक रही है. पीछले महिने यानी में महिने में Swift के 14135 युनिट सेल हो गए है, जब की WagonR के 13949 यूनिट की बिक्री हुई. यानी स्वीफ्ट को वैगनआर से ज्यादा ग्राहक खरीद रहे है. इसलिए Maruti Swift देश की नंबर वन हैचबैक कार बन चुकी है.

अब कंपनी इस बढती सेल्स के कारण अपने इस पाॅपुलर हैचबैक पर ₹1 लाख का बढिया डिस्काउंट दे रही है. जून‌ महिने में इस कार को खरीदने पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, अपग्रेड‌ बोनस, स्क्रैपेज बोनस, कार्पोरेट डिस्काउंट का लाभ दिया जाएगा. अगर इसकी कीमत देखे तो इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6.50 लाख से ₹9.50 लाख तक जाती है. तो चलिए इस पाॅपुलर हैचबैक के डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते है.

Maruti Swift डिस्काउंट जून 2025

कंपनी मारूती स्विफ्ट के सभी AMT वेरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है. इसके साथ Lxi पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इसके अलावा स्विफ्ट के Vxi, Vxi(O), Zxi और Zxi plus ट्रिम के मैन्युअल वर्जन पर ₹95000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके स्विफ्ट ब्लिट्ज एडीशन की बात की जाए तो इसपर ₹75000 का बेनिफिट दिया जाएगा. इसके साथ ₹50355 की स्पेशल एक्सेसरीज कीट भी दी जाएगी, जिसपर ₹5000 की छूट मिलेगी.

मारुती स्विफ्ट का इंटेरियर लूक

स्विफ्ट के डिझाइन को देखे तो इसमें नया इंटेरियर लूक देखने को मिलता है. इसका कैबिन काफी शानदार देखने को मिलता है. जिसमें रियर एसी वेंट्स मिलते है. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाए मिलती है. इसमें रियर व्यू कैमरा दिया गया है. जिसकी सहायता से ड्राइवर गाडी को आसानी से पार्क कर सकता है.

इसके अलावा इसमें नया डिझाइन किया हुआ डैशबोर्ड दिया गया है. साथ ही 9 इंच की फ्री स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. यह स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है.

Maruti Swift के शानदार फीचर्स

अगर स्वीफ्ट के फीचर्स की बात करे तो इसमें 6 एअरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल ESP, नया सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलने वाले है. इसके अलावा इसमें क्रुज कंट्रोल, सभी सीट्स के लिए 3 पाॅंइंट सीट बेल्ट, एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेक असिस्ट, नया LED फाॅग लैंप जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिलते है.

Maruti Swift का दमदार इंजन

इसके इंजन को देखे तो इसमें एक नया Z सीरीज इंजन दिया गया है. जिससे पहिले स्वीफ्ट से इस नए माॅडल में ज्यादा माइलेज मिलता है. इसमें 1.2 लीटर का Z12E 3 सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 80 बीएचपी की पावर के साथ 112 न्यूटन का टाॅर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप दिया गया है. इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ॲटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है. अगर इसके माइलेज की बात करे तो FE वेरिएंट के लिए 24.80 kmpl और ॲटोमैटिक FE वेरिएंट के लिए 25.75 Kmpl का माइलेज देगी.

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल Maruti Swift की इनफार्मेशन देने के लिए लिखा गया है.समय के साथ इसके फीचर्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसलिए इसे खरीदने से पहले Maruti Swift के अधिकारीक वेबसाइट या फिर इससे संबंधित डीलरशिप से संपर्क जरूर कर ले.

Leave a Comment