Toyota Fortuner Mild Hybrid: मशहुर वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा की Fortuner को लोग काफी पसंद करते है. अब कंपनीने अपनी पुरानी इसी एसयूवी फार्च्यूनर को एक नए वेरिएंट में लाॅन्च किया है. कंपनीने इस नए माॅडल में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है.
इस टेक्नोलॉजी के रहते यह न्यु फाॅरच्यूनर पहले से ज्यादा माइलेज देती है, और ड्राइविंग करना ओर भी स्मूथ बन जाता है. कंपनीने इस न्यू टेक्नोलॉजी को Neo Drive नाम दिया है. अगर इसकी कीमत देखी जाए तो यह ₹44.72 लाख से शुरू होती है. तो आइए इस न्यू माॅडल के बारे में जानते है.
Toyota Fortuner Mild Hybrid में क्या है नया
माइल्ड हाइब्रिड फॉर्च्यूनर में किए गए नए बदलाव की बात करे तो, टोयोटा ने अपने इस न्यू फाॅर्च्युनर में पहला ही 2.8 लीटर का पावरफुल इंजन रख दिया है, यह इंजन 240hp की पावर के साथ 500Nm का टाॅर्क जनरेट करता है. लेकिन इस नए फाॅर्च्युनर में 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जोडा गया है. इसमें बेल्ट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और लिथियम आयर्न बैटरी भी मौजूद है. जिससे यह न्यू फाॅर्च्युनर पहले से ओर भी ज्यादा खास बन जाती है.

Read Also : ₹2 लाख में 26 kmpl माइलेजवाली New TATA Sumo हो गई लॉन्च, अब होगी मारुती एर्टिगा की छुट्टी
माइल्ड हाइब्रिड फॉर्च्यूनर में है यह खास फीचर
इस हाइब्रिड फाॅर्च्युनर के फीचर देखे जाए तो इसमें आपको एक खास और लाजवाब फीचर मिल रहा है. जी हाँ इसमें ऑटो स्टार्ट-स्टॉप यह खास ऑफर किया है, जिसकी सहायता से इंजन ट्रैफिक में अपने आप ऑन ऑफ होता है, साथ ही गाड़ी का माइलेज भी बढता है. इसके अलावा यह पहले से भी ज्यादा स्मूथ एक्सीलरेशन देगी और लो स्पीड ड्राइव करना साॅफ्ट हो जाता है. इसकी सबसे अलग बात यह है, कि इसका इंजन कम नाॅइज करता है, जिससे अंदर बैठे लोग शांती के साथ अपना सफर आराम से पूरा कर सकते है.
नई फाॅर्च्युनर की कीमत और वेरिएंट
टोयोटा के हाइब्रिड फाॅर्च्युनर को दो वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है. इसके Fortuner Neo Drive Mild वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹44.72 लाख है. वही इसके Hybrid Legender Neo Drive Mild Hybrid की एक्स शोरूम कीमत ₹50 लाख रखी गई है.
सेफ्टी और फीचर्स में भी बदलाव
टोयोटा ने अपने इन दोनो नियो ड्राइव वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स जोडे गए है. जिसमें 7 एअरबैग, हिल असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स का समावेश है.
इसके अलावा इसके डिझाइन और इंटेरियर देखे तो इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया गया. इसमें सिर्फ बैक साइड में Neo Drive बैज लगा हुआ देखने को मिलता है.
बुकींग और डिलीवरी
टोयोटा के इन दोनों फाॅर्च्युनर की बुकींग करना 2 जून 2025 से शुरू हो चुका है. इसकी बुकींग तो आप कर सकते है, लेकिन इसकी डिलीवरी जून के तिसरे हफ्ते मे शूरू होगी.
यह फाॅर्च्युनर खरीदे या नहीं
अगर आप दमदार माइलेज, जिसमें नाॅइज कम हो, और स्मूथ ड्राइविंग जैसी सुविधाएं हो, ऐसी एसयूवी की तलाश में है. तो आपके लिए माइल्ड हाइब्रिड वर्जन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इस फाॅर्च्युनर की कीमत ज्यादा होने के बावजूद यह इसकी पावर और टेक्नोलॉजी के आगे कम लगती है.
अस्वीकरण: अगर आप फाॅर्च्युनर के शौकीन है, और इसे खरीदना चाहते है. तो आपको बतादे की यह आर्टिकल केवल इसकी जानकारी देने के लिए लिखा है. इसके फीचर्स और कीमत में बदलाव हो सकता है. इसलिए इसे खरीदने से पहले किसी डीलरशिप से संपर्क करे.