4 महीने पहले लॉन्च हुई कार बनी कंपनीके लिए लकी चार्ज, Skoda Kylaq के हर महीने में लगभग 5000 यूनिट सेल

Skoda Kylaq: ॲटोमार्केट में टाटा पंच, हुंडई एक्सटर, मारती फ्रोंक्स ऐसी कार है, जो मार्केट में तहलका मचाकर भारतीय सडको की शान बन चुकी है. यह कार लाॅन्च होते ही कंपनी के लिए लकी चार्ज बन चुकी है. ऐसी ही मार्केट में और एक कार आ गई है, जिसका नाम है Skoda Kylaq. यह कार लाॅन्च होते ही, कंपनी के लिए वरदान बन चुकी है, जो एक बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है.

अगर इसके सेलिंग की बात करे तो इस कार की महीने में लगभग 5000 यूनिट सेल होते है. यह कार जनवरी महिने से बिक रही है, इन चारों महिनों में सेल्स के मामले बाकी कंपनी के माॅडल्स के आगे सबसे ऊपर खडी है. इसके आगे कंपनीके स्लाविया, कुशाक, कोडियाक माॅडल्स भी फीके पड चुके है. तो चलिए इस स्कोडा काइलक के बारे में‌ बात करते है.

स्कोडा काइलक के वेरिएंट

स्कोडा काइलक अलग अलग 4 वेरिएंट में उपलब्ध है, इसके पहिले वेरिएंट को देखा तो यह क्लासिक ट्रीम है, जो मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसका वेटिंग पीरीयड 5 महीने का है, जो बाकी वेरिएंट से सबसे ज्यादा है. मिड – स्पेक सिग्नेचर और सिग्नेचर + ट्रीम्स का वेटिंग पीरीयड 3 महिने का है. जब की प्रेस्टीज ट्रीम का वेटिंग पीरीयड 2 महिने का देखा गया है. अब ऐसी उम्मीद की जा रही है, 2025 के आखिर तक काइलक के मंथली 8000 युनिट सेल्स हो सकते है.

Skoda Kylaq क्लासिक ट्रीम के फीचर्स

स्कोडा काइलक के इस क्लासिक ट्रीम वेरिएंट के फीचर्स की बात करे तो इसमें Central locking, 16 इंच के स्टील व्हील, ऑटो इंजन स्टार्ट स्टाॅप, पावर एसी, फेब्रीक सीट, 4 स्पीकर रियर एसी वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल जैसे फीचर्स मिलते है. इसके अलावा सुरक्षा की तौर पर इसमें 6 एअरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री पाॉइंटसीट बेल्ट और एडजस्टेबल हेड रेस्टरेस्ट जैसे फीचर्स दिए है. साथ ही इसमें फ्रंट सेंसर आर्म रेस्ट, 12 वोल्ट चार्जिंग साॅकेट, टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट जैसी सुविधाए मिलती है.

स्कोडा काइलक ट्रीम वेरिएंट के फीचर्स

स्कोडा काइलक ट्रीम फीचर्स के मामले में बेहद शानदार है. इसमें क्लासिक ट्रीम के फीचर्स के साथ और कई शानदार फीचर्स जोडे गए है. जिसमें इसके अतिरिक्त 5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16 इंच के अलाॅय व्हील्स, टायर प्रेशर माॅनिटर, रियर डिफाॅगर, डैश, डोर पैनल, फेब्रीक सीट पर डुअल टोन फिनिश, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, यूएसबी टाइप सी स्लाॅट, रियर पार्सल शेल्फ, 2 ट्वीटर जैसे फीचर्स शामिल है.

स्कोडा काइलक सिग्नेचर + ट्रीम के खास फीचर्स

Skoda Kylaq के इस वेरिएंट के फीचर्स को देखा जाए तो इसमें सिग्नेचर वेरिएंट के फीचर्स के साथ कुछ खास फीचर्स ऍड किए गए है. जिसमें रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 6 MT और 6 AT गियरबॉक्स ऑप्शन, 10 इंच का टचस्क्रीन, ऑटो एसी, डिजिटल डायल, पावर फोल्डींग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, क्रुज कंट्रोल, डैश इंसर्ट, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते है.

स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रीम के फीचर्स

काइलक के इस प्रेस्टीज ट्रीम वर्जन में सिग्नेचर+ के फीचर्स का समावेश किया गया है. इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर्ड फ्रंट सीट, 17 इंच के एलाॅय, रियर वाइपर, ऑटो डिमींग IRVM फीचर्स मिलते है.

Skoda Kylaq की कीमत

Skoda Kylaq की कीमत की बात करे तो कंपनीने इसे ₹7.89 लाख इस शुरुआती कीमत पर लाॅन्च किया था. यह लगभग ₹8.25 लाख तक जा सकती है. इस समय Skoda Kylaq Maruti Breza, Tata Nexon, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO जैसी गाडीयों से मुकाबला करती दिख रही है.

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल Skoda Kylaq कार की इनफार्मेशन देने के लिखा है. इसमें दी हुई जानकारी विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर लिखी है. इसमें दी गए फीचर्स और कीमत में बदलाव होना संभव है. इसलिए इसे लेने से पहले इससे संबंधित डीलरशिप या फिर इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर विजीट किजिए.

Leave a Comment